फतेहपुर, मार्च 21 -- विजयीपुर। किशनपुर कस्बा के वार्ड नंबर दो में पारिवारिक विवाद ने शनिवार को हिंसक रूप ले लिया। यहां के रहने वाले नितेश सोनकर पुत्र होरीलाल, जिसकी शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी, घर में विवाद के चलते माता-पिता से अलग झोपड़ी बनाकर रह रहा था। शनिवार को उसकी मां की तबीयत बिगड़ने पर वह उन्हें देखने गया था। आरोप है कि इससे नाराज पत्नी रीतु देवी ने घर लौटने पर उससे गाली-गलौज की। विवाद बढ़ने पर रीतु ने अपने मायके पक्ष के लोगों पिता मंगल सोनकर, माता संतोषी देवी व भाई संदीप सोनकर को बुला लिया। सभी ने मिलकर नितेश की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया और उसके सिर से खून बहने लगा। घायल युवक ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...