शामली, अप्रैल 16 -- शामली। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ के पदाधिकारी महिलाओं ने गुरूवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। जिसमें जनगणना 2026 के अंतर्गत शिक्षकों को सौंपी जा रही ड्यूटी में उत्पन्न विभिन्न समस्याओं और व्यवहारिक कठिनाइयों को उजागर किया है। शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष पूनम तोमर ने दिए ज्ञापन में कहा कि शिक्षकों की मूल शैक्षणिक जिम्मेदारियों और जनगणना कार्य के बीच संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता है। दिव्यांग और अस्वस्थ शिक्षकों को डयूटी मुक्त रखा जाये। गर्भवती और गम्भीर रूप से बीमार महिला शिक्षकों और जिनके छोटे बच्चों की देखभाल कर रही महिला कार्मिकों को भी जनगणना कार्य से मुक्त करे। यह भी पढ़ें- जनगणना ड्यूटी में विसंगतियों पर शिक्षक संघ ने उठाई आवाज, समय परिवर्तन की मांग भी रखी जिन शिक्षकों और कार्मिकों के सेवान...