प्रयागराज, फरवरी 25 -- रामबाग (लेबर) चौराहा पर वर्षों से रह रही एक मानसिक रूप से वंचित महिला को जनहित संघर्ष समिति के प्रयास से बुधवार को सुरक्षित आश्रय मिल गया। समिति के जिलाध्यक्ष अभिलाष केसरवानी के नेतृत्व में टीम ने मामले से प्रशासन को अवगत कराया था। जिलाधिकारी के निर्देश पर वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक नीलेश यादव, कीडगंज पुलिस व समिति के संयुक्त प्रयास से महिला को मदर टेरेसा होम में स्थानांतरित किया गया। समिति ने होम पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और प्रशासन के सहयोग की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.