रामगढ़, मार्च 22 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। चैनगढ़ा तुरी टोला निवासी अनीता देवी, जो लंबे समय से पथरी जैसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं, इन दिनों अस्वस्थ चल रही हैं। आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी कठिनाइयों से जूझ रही अनीता देवी के इलाज के लिए ज्ञान महिला समिति ने पहल करते हुए मदद की मुहिम शुरू की। समिति के प्रयासों के तहत व्यवहार न्यायालय रामगढ़ के अधिवक्ता रोहित प्रकाश से सहायता की अपील की गई। इस पर संवेदनशीलता दिखाते हुए अधिवक्ता रोहित प्रकाश ने अनीता देवी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए 1 किलोग्राम हॉर्लिक्स और फल-फ्रूट उपलब्ध कराया। साथ ही उनके इलाज में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। ज्ञान महिला समिति के संस्थापक विनोद जायसवाल ने अधिवक्ता रोहित प्रकाश के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बहुत जल्द अनीता देवी का रामगढ़ जिले के सर्जन डॉ...