गुड़गांव, जनवरी 5 -- गुरुग्राम। हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने गुरुग्राम के सेक्टर-92 स्थित एक अफोर्डेबल हाउसिंग सोसाइटी के प्रबंधन के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने एक गंभीर बीमार रेजिडेंट को सोसाइटी के अंदर पार्किंग की सुविधा न देने और उनके साथ अमानवीय व्यवहार करने के आरोपों पर संज्ञान लिया है। आयोग ने गुरुग्राम के उपायुक्त को एक जांच समिति गठित करने और पीड़ित को तत्काल राहत दिलाने का निर्देश दिया है। सेक्टर-92 स्थित जीएलएस एवेन्यू के निवासी जय प्रकाश ने आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। जय प्रकाश एंड-स्टेज रिनल डिजीज (किडनी फेलियर) से जूझ रहे हैं और उनकी दोनों किडनियां 100% खराब हो चुकी हैं। उन्हें सप्ताह में तीन बार डायलिसिस के लिए अस्पताल जाना पड़ता है। बीमारी के कारण उन्हें अक्सर चक्कर आते हैं और चलने-फिरने में भारी कठिनाई होती है। पीड़ि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.