नई दिल्ली, मई 11 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को अपने आवास से बेसहारा, बीमार और असहाय लोगों के लिए विशेष 'सेवा एवं रेस्क्यू अभियान' का शुभारंभ किया। उन्होंने विशेष एम्बुलेंस और रेस्क्यू वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह गाड़ियां 11 मई से 15 मई तक दिल्ली के सभी 13 जिलों में घूमेंगी और दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों से 300 से अधिक जरूरतमंद लोगों को तत्काल सहायता प्रदान करेंगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह पहल दिल्ली सरकार के समाज कल्याण विभाग, अपना घर आश्रम और सेवा भारती के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। सरकार ने उन विशेष एंबुलेंस एवं रेस्क्यू वाहनों को रवाना किया है, जो पूरे शहर में सड़कों, फुटपाथों एवं सार्वजनिक स्थलों पर रहने वाले निराश्रित, बीमार एवं असहाय लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहु...