अमरोहा, अप्रैल 13 -- Amroha News: यूपी में एक बार फिर पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है। अमरोहा में धोखाधड़ी के एक मुकदमे में आरोपी के बीमार बेटे को उठाकर उसे 36 घंटे तक कोतवाली क्षेत्र की भूड़ पुलिस चौकी में बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान पुलिस ने युवक को थर्ड डिग्री देकर उसकी मां को फोन पर चीखें सुनाई गईं। इतना ही नहीं चौकी पहुंचे उसके भाई से रिहाई के बदले पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई। इस प्रताड़ना की ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होते ही एसपी लखन सिंह यादव ने सोमवार को चौकी प्रभारी संजीव कुमार समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। साथ ही तीनों के खिलाफ विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। मोहल्ला मोहम्मदी सराय में राशिद उर्फ राजा का परिवार रहता है। करीब डेढ़ महीना पहले कोर्ट के आदेश पर शहर कोतवाली में राशिद उर्फ राजा, शाहिद निवा...