धनबाद, मार्च 6 -- बरोरा, प्रतिनिधि। बीसीसीएल बरोरा क्षेत्र के एएमपी कोलियरी में कार्यरत दरीदा निवासी बीसीसीएलकर्मी ज्योति लाल हेम्ब्रम (58) का निधन सोमवार की देर रात धनबाद के जलान अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया। लगभग दो माह से वे बीमार थे। ड्यूटी के दौरान तबीयत खराब हुआ था। निधन के उपरांत पीड़ित परिवार मृतक के शव को लेकर डुमरा स्थित बरोरा क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे और शव को वहां रखकर मृतक के आश्रित पुत्र को तत्काल नियोजन देने की मांग करने लगे। सूचना पर विभिन्न यूनियन के नेता भी मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार की मांग को जायज ठहराते हुए संयुक्त मोर्चा के बैनर तले उनका साथ दिया। पहले तो प्रबंधन ने जरूरी कागजात की कमी का हवाला देते हुए मृतक के आश्रित पुत्र को तत्काल नियोजन देने से इनकार कर दिया। इसके बाद संयुक्त मोर्चा के कड़े रुख एवं धनबाद सा...