बीमार बिरहोर युवक को आईसीयू में भर्ती कराया
रांची, जून 23 -- तमाड़, प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के खूंटी जिला प्रभारी बिकेश्वर महतो के सहयोग से आदिम जनजाति बिरहोर समुदाय के एक गंभीर रूप से बीमार युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तमाड़ थाना क्षेत्र के चिपिबांधडीह गांव निवासी 23 वर्षीय सुभाष बिरहोर पिछले लगभग तीन माह से टीबी, रक्त की कमी (एनीमिया), निम्न रक्तचाप, गले और पेट में गांठ तथा लगातार बुखार जैसी गंभीर समस्याओं से पीड़ित हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार इलाज नहीं करा पा रहा था। जानकारी मिलने पर बिकेश्वर महतो ने पहल करते हुए युवक को खूंटी सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के बाद उसे आईसीयू में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है। यह भी पढ़ें- टीबी मरीजों की मदद को आगे आए समाजसेवी, महंत समेत तीन लोगों ने लिया गोद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.