मेरठ, मार्च 27 -- खैरनगर बीके मार्केट में शहाना ने बताया कि दो वर्ष प बीमार बहन का हाल जानने आए युवक से तीन युवकों ने मारपीट कर दी। बीच-बचाव कराने पर आरोपियों ने उसकी बहन के साथ भी मारपीट कर दी। आसपास के लोगों के आने पर आरोपी हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। बुधवार की रात में जली कोठी निवासी भाई सलमान उसका हाल जानने के लिए आया था। उसकी बड़ी बहन भी आई हुई थी। आरोप है कि इसी दौरान मुहल्ले में रहने वाला उमर उनके घर में घुस आया और उसके भाई को देख गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। इस बीच उमर ने अपने भाई फरदीन व दोस्त सोनू को भी बला लिया। शहाना व उसकी बहन ने बीच-बचाव कराने का प्रयास किया तो तीनों आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। आसपास के लोगों के आने पर आरोपी हत्या की धमकी देकर भाग गए। कोतवाली थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह का कहना है कि पीड़िता की ...