बीमार बच्चों का फॉलोअप नहीं कर रही बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम
मुजफ्फरपुर, मई 19 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम बीमार बच्चों का फॉलोअप नहीं कर रही है। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में यह बात सामने आई। ऐसे में विभाग ने सभी जिलों में एसीएमओ को इसकी निगरानी करने का जिम्मा सौंपा है।समीक्षा में यह भी बात सामने आई कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की चलंत टीम बच्चों की जांच भी कम कर रही है। विभाग ने निर्देश दिया है कि हर शनिवार को बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के कामकाज की रिपोर्ट तैयार की जाएगी। विभाग ने निर्देश दिया है कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत काम करने वाली एएनएम एनीमिया ग्रस्त बच्चों का डाटा यूविन पोर्टल पर डालेंगे और कार्यक्रम के आयुष चिकित्सक इसकी जांच करेंगे। समीक्षा में पाया गया कि मुजफ्फरपुर सहित कई जिलों की डीआईईसी में मरीजों की संख्या कम है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.