आजमगढ़, मई 30 -- आजमगढ़, संवाददाता। मंडलीय अस्पताल में उपचार के दौरान गुरुवार रात बीमार कैदी की मौत हो गई। वह दहेज हत्या के आरोप में करीब ढाई साल से जेल में निरुद्ध था। टीबी रोग से ग्रसित बंदी का मुकदमा कोर्ट में ट्रायल पर चल रहा है। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। महराजगंज के जजमनजोत गांव निवासी सूरज गोंड (24 वर्ष) की शादी 2023 में अनीता गोंड के साथ हुई थी। शादी के छह महीने बाद ही सूरज पर आरोप लगा कि उसने पत्नी की हत्या कर शव को घर के भीतर दफन किया था। विवाहिता के मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। यह भी पढ़ें- जिला कारागार में बंद विचाराधीन बंदी की मौत की मजिस्ट्रियल जांच शुरू सूरज गोंड और उसके पिता गुलाब गोंड दोनों करीब ढाई साल से जेल में निरुद्ध है। उनका मुकदमा क...