नई दिल्ली, जुलाई 10 -- उत्त प्रदेश के कौशांबी जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र से प्रेम संबंध को लेकर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गुरुवार रात बीमार प्रेमिका से मिलने पहुंचे 20 वर्षीय युवक को युवती के परिवार वालों ने पीट-पीटकर मार डाला। बीच-बचाव करने पहुंची प्रेमिका को भी बुरी तरह पीटा गया। जिला अस्पताल में उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। मृतक की मां की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम कर पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। 18 वर्षीय युवती पिछले पांच वर्ष से अपनी बुआ की बेटी के जेठ के बेटे से प्रेम करती थी। दोनों रिश्ते में मौसी-भतीजा थे। युवती बीते दो दिनों से बीमार थी और गुरुवार को निजी अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद घर लौटी थी। इसकी सूचना मिलते ही युवक रात को प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। दोनों को बातच...