पूर्णिया, फरवरी 21 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में कथित रूप से बीमार पशुओं की अवैध कटाई एवं बिक्री किए जाने के आरोप को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन सौंपा गया है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष इरशाद खान ने प्रखंड विकास पदाधिकारी ममता कुमारी को दिए आवेदन में कहा है कि जलालगढ़ प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर खुलेआम बकरा, मुर्गा एवं अन्य पशु-पक्षियों का बाजार लगाया जा रहा है, जहां न तो स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था है और न ही स्वच्छता मानकों का पालन किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई स्थानों पर बीमार एवं अस्वस्थ पशुओं को भी काटकर बेचा जा रहा है, जिससे आम लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि संबंधित बाजारों के संचालन के लिए किसी प्रकार की सरकारी अनुमति नहीं ल...