बीमार पति की जमीन मांगने पर महिला से मारपीट
गोरखपुर, जून 7 -- कैंपियरगंज। गोपालापुर गांव की रहने वाली रोशन ने अपने बीमार पति कमलेश के इलाज के लिए उनके हिस्से की जमीन मांगा तो जेठ समेत चार लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिए। पीड़िता के अनुसार, ब्रेन हैमरेज के बाद पति का ऑपरेशन ऋषिकेश एम्स में हुआ था। इलाज के खर्च के लिए जमीन बेचने की बात पर परिवार में विवाद हो गया। आरोप है कि सोनू उर्फ कृष्णमुरारी, उसकी पत्नी व अन्य लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। अगले दिन भी रास्ते में रोककर हमला किया गया। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- जमीनी विवाद में महिला पर हमला, चार पर मुकदमा दर्ज यह भी पढ़ें- रास्ते के विवाद में परिवार के लोगों को पीटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.