बीमार पड़ोसी का हाल जानने निकला हाफिज, बुझी जिंदगी
सहरसा, जून 22 -- सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के लगमा पंचायत अंतर्गत सिर्रही गांव में रविवार की सुबह उस समय मातम पसर गया, जब सड़क दुर्घटना में घायल 22 वर्षीय हाफिज अबु तल्हा का शव गांव पहुंचा। शव के पहुंचते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण दरवाजे पर जुट गए और परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई। मृतक की मां जबीना खातून का रो-रोकर बुरा हाल था। जानकारी के अनुसार, सिर्रही गांव निवासी हाफिज अबु तल्हा शनिवार रात अपने बीमार पड़ोसी लक्ष्मण राम का हाल जानने के लिए बहनोई अमर राम के साथ मोटरसाइकिल से बैजनाथपुर स्थित लॉर्ड बुद्धा मेडिकल कॉलेज जा रहा था। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर में फंसकर घिसटता रहा युवक, मौत इसी दौरान हुए सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, जबकि अमर राम का इलाज सहरसा के एक निजी अस्पताल में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.