हाथरस, मार्च 11 -- कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव खरवा में एक बीमार व्यक्ति की ईमानदारी का फायदा उसके दोस्त ने उठा लिया। आपरेशन होने पर पीड़ित ने परिचित व्यक्ति को अपनी भाभी व पत्नी के खाते से पैसे निकलवाकर देने के लिए कहा। परिचित व्यक्ति ने दोनों खातों से करीब 4.97 लाख रुपये निकालकर अपने पास रख लिए। अब पीड़ित व्यक्ति ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। गांव खरबा निवासी ललतेश पुत्र राजेन्द्र प्रसाद ने करीब साढ़े नौ लाख रुपये में अपना खेत बेचा था। जिसमें से डेढ़ लाख रुपया अपने पास रख लिया और पत्नी व भाभी के खाते में चार चार लाख रुपये डलवा दिए। 24 जनवरी को ललतेश का हार्निया का आपरेशन सुचित्रा हास्पीटल में कराया। पैसों की आवश्यकता होने पर दो फरवरी को गांव में ही रहने वाले अपने मित्र अर्जुन अग्निहोत्री पुर योगेन्द्र अग्निहोत्री को बुलाया और...