लखनऊ, अप्रैल 24 -- लखनऊ, कार्यालय संवादादाता कैंसर पीड़ित व दिव्यांग शिक्षकों की जनगणना में लगी ड्यूटी हटायी जाएंगी। साथ ही जिन स्कूलों में एक शिक्षक व सभी शिक्षकों की ड्यूटी लगी है इन्हें भी जनगणना के काम से राहत मिलेगी। बीएसए ने ग्रामीण व नगर के बीईओ को निर्देशित किया कि गंभीर बीमार शिक्षकों के ड्यूटी की सूचना मांगी है।प्रशासन ने जनगणना में दो कैंसर पीड़ित समेत आधा दर्जन दिव्यांग शिक्षकों साथ दो दर्जन से अधिक स्कूलों के सभी शिक्षकों व शिक्षामित्रों और स्कूलों में अकेले शिक्षकों की ड्यूटी लग गई। इनका प्रशिक्षण शुरू होने से स्कूलों की बच्चों की पढ़ाई का संकट गहरा गया है। यह भी पढ़ें- जनगणना में ड्यूटी कटवाने को चक्कर काट रहे गुरुजी उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुधांशु मोहन और मंत्री वीरेन्द्र सिंह ने डीएम, जनगणना अधिकारी...