फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 13 -- फर्रुखाबाद। उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह की बीमारी के चलते मौत हो गई। वह पुलिस लाइन के आवास में रहते थे। दरोगा के शव को शहीद स्मारक पर ले जाया गया जहां पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के अलावा अन्य अफसरों ने पुष्प चक्र अर्पित किए। इसके बाद दरोगा के शव को उसके गांव पुठिया, इटावा के लिए भेज दिया गया। इधर इटावा जिले के भरथना थाने के साम्हो मल्हौसी निवासी तरुण कुमार ने फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस को जानकारी दी कि उसके बहनोई उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह की 12 जनवरी की शाम अचानक तबीयत खराब होने से उनकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.