लातेहार, मार्च 12 -- मनिका, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के राजकीय कृत मध्य विद्यालय मानिकडीह में एक सातवीं कक्षा के छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस संबंध में चेचंधा ग्राम निवासी कृष्णा यादव ने शिक्षा विभाग एवं मनिका थाना में आवेदन देकर शिक्षक पर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में कृष्णा यादव ने आरोप लगाया है कि विद्यालय के शिक्षक अखिलेश यादव ने उनके 13 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार यादव, जो कक्षा सात का छात्र है, के साथ परीक्षा कक्ष में दुर्व्यवहार किया। आरोप है कि शिक्षक ने परीक्षा के दौरान छात्र से प्रश्नपत्र छीन लिया और थप्पड़ मारते हुए उसे कक्षा से बाहर निकाल दिया। साथ ही उसे भविष्य में विद्यालय नहीं आने की धमकी भी दी। पीड़ित छात्र के पिता कृष्णा यादव ने बताया कि उनका बेटा पिछले कई वर्षों से गंभीर बीमारी थैलेसीमिया से पीड़ित है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.