ललितपुर, जुलाई 29 -- ललितपुर। एनडीपीएस के बहुचर्चित मामले में 12 वर्ष की सजा काट रहे डोंगराखुर्द निवासी बीमार बंदी की हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कालेज रेफर किया गया। जहां डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। वहीं जेल प्रशासन ने विभागीय आला अफसरों के साथ प्रशासनिक व पुलिस अफसरों को इससे अवगत कराया। ग्राम पंचायत डोंगराखुर्द निवासी 63 वर्षीय नन्दू कुशवाहा पुत्र हल्के कुशवाहा और उनकी पत्नी बरखेरावारी, बेटा मिट्ठू और बहू चंदा के खिलाफ थाना नाराहट में 23 दिसंबर 2017 में एनडीपीएस सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। 31 जनवरी 2026 को दोष सिद्ध होने के बाद उक्त आरोपितों को जिला कारागार लाया गया था। 03 फरवरी 2026 को न्यायालय ने चारों दोषियों को 12 वर्ष की सजा और एक लाख बीस हजार रुपये के अर्थ...