सराईकेला, मार्च 10 -- सरायकेला। सरायकेला नगर अध्यक्ष मनोज चौधरी सोमवार को हृदय रोग से पीड़ित देहुरीडीह निवासी अभिमन्यु नायक के घर पहुंचे। उन्होंने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. नकुल चौधरी से फोन पर बात कर मरीज को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अभिमन्यु नायक के बेहतर इलाज के लिए हर संभव प्रयास किए जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...