बीमार किसान को एसडीएम ने भिजवाया अस्पताल
हमीरपुर, मई 8 -- हमीरपुर, संवाददाता। कलेक्ट्रेट स्थित चकबंदी न्यायालय बरामदे में तारीख पर आये वृद्ध किसान की हालत बिगड़ गई। सूचना पर पहुंचे एसडीएम सदर ने किसान को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। इसके साथ ही कर्मचारियों को हिदायत दी कि कोई बीमार हो तो उसकी पहले सुनवाई की जाए। शुक्रवार की दोपहर 1.30 बजे अचानक एसडीएम सदर अभिषेक कुमार कलेक्ट्रेट स्थित चकबंदी न्यायालय पहुंचे। जहां पर बरामदे में लेटे टिकरौली गांव के किसान मूलचंद्र पुत्र दनकवा का हालचाल लेने के बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल अपने कर्मचारियों के जरिए स्वयं की गाड़ी से भिजवाया। इस दौरान उन्होंने किसान के अधिवक्ता नरायन सिंह एडवोकेट को बुलाकर कहा कि यदि कोई बीमार हो उसकी सूचना कर्मचारियों को तत्काल दे। इसके अलावा तारीख भी बढ़वा दे। इसके साथ ही कर्मचारियों को हिदायत दी कि यदि कोई बी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.