उन्नाव, फरवरी 23 -- उन्नाव। दिन और रात के तापमान में आ रहा परिवर्तन लोगों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है। ऐसे में अस्पताल आने वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। सोमवार को चिकित्सकीय परामर्श के लिए 1571 मरीज अस्पताल पहुंचे। जिनमें अधिकांश बच्चे व बुजुर्ग शामिल रहे। जिन्हें डॉक्टरों ने दवा के साथ मौसम के अनुकूल खान पान करने का परामर्श दिया। मौसम के इस उलटफेर में जरा सी लापरवाही लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित कर रही है। इसकी चपेट में कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोग तेजी से आ रहे हैं। रविवार को अवकाश के बाद सोमवार को ओपीडी र्निधारित समय से खुली। इसदौरान उपचार के लिए अस्पताल परिसर में मरीजों की भीड़ जमा रही। कई बार पर्चा काउंटर पर मरीजों के बीच धक्कामुक्की भी हुई। मौके पर मौजूद कर्मियों ने लोगों को समझाबुझाकर शांत किया। यही हाल ओपीडी का भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.