गोड्डा, अप्रैल 13 -- पोड़ैयाहाट क्षेत्र में बीमार और जरूरतमंद लोगों को आर्थिक राहत मिली है। प्रदीप यादव ने अपने आवास पर सीता देवी, कमला देवी, अमन मड़ैया, रजिया बीबी, ताला बीटी मुर्मू और मनोज कुमार मंडल को मुख्यमंत्री सहायता निधि के तहत 30-30 हजार रुपये का चेक सौंपा। इस प्रकार कुल 1 लाख 80 हजार रुपये की सहायता राशि लाभुकों के बीच वितरित की गई। बताया गया कि सभी लाभुक लंबे समय से गंभीर बीमारी से पीड़ित थे और आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उनका समुचित इलाज नहीं हो पा रहा था। ऐसे में विधायक की पहल पर मुख्यमंत्री सहायता निधि से यह सहायता उपलब्ध कराई गई, जिससे अब उनके इलाज में काफी मदद मिलने की उम्मीद है। चेक वितरण के दौरान विधायक ने लाभुकों का हालचाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना उनकी प्राथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.