हमीरपुर, फरवरी 28 -- राठ, संवाददाता। होली पर्व पर शासन द्वारा 108 व 102 एंबुलेंस सेवा हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए हैं। आवश्यकता पड़ने पर 108 नंबर डायल करें एंबुलेंस कुछ देर में मदद के लिए पहुंचेगी। एंबुलेंस सेवा के प्रदाता संस्था ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विस के प्रोग्राम मैनेजर दिनेश यादव और आरएम धीरज सोमवंशी ने बताया कि होली को लेकर दिशा निर्देश दिए गए हैं। 24 घंटे एंबुलेंस सेवा सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। जिला प्रभारी कपिल ने बताया होली के दौरान 108 एम्बुलेंस मुख्य रूप से चिन्हित किए गए विशेष स्थान, दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र और थाने के नजदीक मौजूद रहेगी। आपात स्थिति में मरीजों को एंबुलेंस से कम समय में अस्पताल पहुंचाया जाएगा। हर जरूरतमंद व्यक्ति को एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध कराकर जान बचाना हमारी जिम्मेदारी है। सभी एंबुलेंस मे...