मैनपुरी, मार्च 18 -- भोगांव विधायक एवं पूर्व मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने कलक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्षों की उपलब्धियों का ब्यौरा पेश किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश बीमारू छवि से बाहर निकलकर आज विकास के मामले में देश के शीर्ष तीन राज्यों में खड़ा है। वर्ष 2017 से पहले जो प्रदेश पायदान में नीचे से तीसरे स्थान पर था, वह आज जनकल्याणकारी नीतियों के कारण नई ऊंचाइयों को छू रहा है। विधायक ने बताया कि यूपी अब एक्सप्रेस-वे प्रदेश बन चुका है। वर्तमान में 22 से अधिक एक्सप्रेस-वे या तो निर्मित हैं या निर्माणाधीन हैं। कानून व्यवस्था में सुधार का ही परिणाम है कि निवेशक अब यूपी का रुख कर रहे हैं। उन्होंने विशेष रूप से नोएडा का उल्लेख करते हुए कहा कि आज देश के 50 प्रतिशत मोबाइल फोन का निर्माण ...