बरेली, जून 10 -- युवती पक्ष पर धमकाने का आरोप लगाकर पुलिस पर दबाव बनाने के लिए सोमवार रात देवरनिया थाने में हंगामा किया गया था। पोस्टमार्टम में फुरकान की मौत की वजह सेप्टीसीमिया बताई गई है और उसके सिर का ऑपरेशन होने की बात भी सामने आई है। सीओ की मौजूदगी में मंगलवार को गांव में ही उसका शव सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान सीओ पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। सोमवार को कठर्रा गांव के फुरकान की मौत हो गई थी। पुलिस का कहना था कि तीन जून से उसकी तबीयत खराब थी और वह अस्पताल में भर्ती था। गांव की एक युवती को फुरकान का भतीजा सोहेब भगा ले गया था। इस मामले में युवती के घर वालों ने सोहेब, उसके चचेरे भाई सलमान, पिता इमरान आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मगर सोमवार रात फुरकान की मौत के बाद परिजन शव लेकर देवरनिया थाने पहुंच गए। उन लोगों ने युवती पक्ष पर धम...