हापुड़, फरवरी 12 -- थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव डहाना निवासी सेवानिवृत्त सैनिक नरेंद्र सिंह शिशोदिया के निधन पर उनको सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। सेना की एक टुकड़ी ने उनके घर पहुंचकर पार्थिव शरीर को सलामी दी और राष्ट्रध्वज उनके पुत्र को सौंपा। इस दौरान गांव समेत आसपास क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार गांव डहाना निवासी नरेंद्र सिंह शिशोदिया वर्ष 1999 में भारतीय सेना में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। उन्होंने अपने सैन्य जीवन के दौरान लेबनान में संयुक्त राष्ट्र शांति सेना के तहत अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2016 में सेवानिवृत्त होने के बाद वह अपने दो पुत्रों और एक पुत्री के साथ गांव में रह रहे थे। उनके पुत्र ने बताया कि पिता पिछले चार महीनों से किडनी की गंभीर बीमार से ग्रस्त थे। जिनका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.