प्रयागराज, अप्रैल 2 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश पुलिस के एक सिपाही की बीमारी से गुरुवार को मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर उसे स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। न्यू सोहबतियाबाग जार्जटाउन निवासी सुनील कुमार साहू का इकलौता बेटा 32 वर्षीय आलोक कुमार पुलिस विभाग में सिपाही था। वह वर्तमान में चंदौली जिले में तैनात था। नवरात्र में आलोक कुमार की ड्यूटी विंध्याचल में लगी थी। वहीं तबीयत बिगड़ने पर आलोक को एसआरएन अस्पताल लाया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक वह टीबी से पीड़ित था। अविवाहित आलोक की दो बहने हैं। पोस्टमार्टम के बाद आलोक कुमार का शव परिजनों को सौंप दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.