चंदौली, अप्रैल 4 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के तेन्दुईपुर गांव निवासनी 20 वर्षीय प्रेमा चौहान का इलाज के लिए वाराणसी ले जाते समय गुरुवार की दोपहर रास्ते में मौत हो गई थी। इसकी जानकारी होने पर मायका पक्ष के लोगों ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए 112 पर फोन कर शिकायत दर्ज कराई है।पुलिस मायका पक्ष की शिकायत पर फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। वही शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। शनिवार को कोतवाली पुलिस ने पीएम रिपोर्ट में किसी प्रकार की चोट या गला दबाकर मारने के आरोप को निराधार बताया है। किसी प्रकार की ऐसी रिपोर्ट नहीं होने की बात कही है। पुलिस ने दावा किया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उसकी मौत बीमारी से हुई है।क्षेत्र के तेन्दुईपुर गांव निवासी अजीत चौहान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.