बीमारी से विवाहिता की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
कन्नौज, जून 14 -- तिर्वा, संवाददाता। ठठिया थाना क्षेत्र के सिखवापुर गांव में शनिवार को एक विवाहिता की बीमारी के कारण मौत हो गई। महिला की मौत का समाचार मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दियां सिखवापुर गांव निवासी काजल (19) पत्नी जयसिंह की अचानक तबीयत खराब हो गई। तबीयत खराब होने पर परिजन उसको लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां चिकित्सको ने उपचार से पहले ही उसको मृत घोषित कर दिया। विवाहिता की मौत का समाचार मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर ठठिया थाना पुलिस मेडिकल कॉलेज पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मामले में ठठिया थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों द्वारा कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.