उन्नाव, फरवरी 11 -- सुमेरपुर, संवाददाता। बिहार थाना क्षेत्र के बसंतखेड़ा मजरा मलौना गांव के रहने वाले 45 वर्षीय काली चरन पुत्र स्व. अयोध्या प्रसाद के बीमार होने पर परिजन रायबरेली के गौनामऊ गांव के एक निजी अस्पताल में इलाज करवा रहे थे। सोमवार सुबह कालीचरन की इलाज के दौरान मौत होने पर परिजन घर लेकर आए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिप्टिसिमिया से मौत होने की पुष्टि हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...