उन्नाव, मई 20 -- उन्नाव। बिहार थाना क्षेत्र के अलावलपुर गांव के रहने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थिति में इलाज दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बीमारी से मौत होने की पुष्टि हुई है। उधर, परिजन पड़ोसियों से लाठी मारने का आरोप लगाते रहे।

मौत का कारण बिहार थाना क्षेत्र के अलावलपुर गांव के रहने वाले 38 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र हनोमान बढ़ईिगरी का काम करते थे। परिजनों के मुताबिक सोमवार को मंदिर के पास पड़ोसियों से कहासुनी हो गई। तभी आधा दर्जन लोगों ने लाठी मार कर जख्मी कर दिया था। बचाव में आए संतोष व बेटा मोहित को भी चोटिल कर दिया था। बताया कि जख्मी सुनील को पहले बीघापुर ले गए और उसके बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने उसकी हालत नाजुक देख हैलट रेफर कर दिया। हैलट में मंगलव...