भदोही, फरवरी 8 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन अभियान एवं राष्ट्रीय कृमि दिवस को सफल बनाने की दिशा में डीएम ने पहल की है। जिले में 10 से लेकर 28 फरवरी तक अभियान चलाया जाएगा। डीएम शैलेष कुमार ने संबंधित को इस दिशा में जरूरी निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि सुरियावां एवं अभोली ब्लाक में विशेष अभियान चलेगा। एक साल से लेकर सभी व्यक्तियों को फाइलेरिया से बचाव को तीन दवाएं आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर दिया जाएगा। जिले की कुल 3,37,958 आबादी को इससे लाभांवित कराया जाएगा। नेशनल डिवर्मिंग डे/राष्ट्रीय कृमि दिवस पर जनपद के चार विकासखंडों में 10 से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अभियान में 2743 प्राथमिक विद्यालयों, कॉलेजों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर एक से लेकर 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों एवं छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.