बीमारी से बचाव को पशुओं का टीकाकरण शुरू
लखीमपुरखीरी, जून 23 -- पशु सेवा केंद्र जड़ौरा की टीम द्वारा ग्राम पंचायत कपरहा क्षेत्र में पशुओं के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए गलाघोंटू रोग से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। पशुधन प्रसार अधिकारी प्रमोद वर्मा एवं राहुल तिवारी के नेतृत्व में टीम ने ग्राम कपरहा, देवरिया, तेन्दुआ और बसही में पशुओं का गलाघोंटू टीकाकरण किया। न्याय पंचायत जड़ौरा के लगभग एक दर्जन गांवों में गलाघोंटू टीकाकरण किया जाना है। यह अभियान अगले 10 से 15 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। पशुपालकों से अपने सभी पशुओं का समय से टीकाकरण कराने की अपील की गई है ताकि उन्हें संक्रामक रोगों से सुरक्षित रखा जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.