बीमारी से बचाव के लिए डॉक्टरों की टीम करेगी जागरूक
आजमगढ़, अगस्त 21 -- आजमगढ़, संवाददाता। सगड़ी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बाढ़ के दौरान बीमारियों से बचाव के लिए 50 गांवों के लोगों को प्रशिक्षित और जागरूक किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्यकर्मी, लेखपाल, कानूनगो के साथ ही आपदा मित्रों की टीम बनाई गई है। यह टीम एक दिन में पांच गांव के लोगों को जागरूक करेगी। सगड़ी तहसील क्षेत्र में महराजगंज, हरैया और अजमतगढ़ ब्लाक क्षेत्र की बड़ी आबादी बाढ़ से प्रभावित होती है। घाघरा नदी से हर साल लोग लंबे समय तक प्रभावित होते हैं। इसके साथ ही छोटी सरयू नदी भी आंशिक रूप से क्षेत्र के लोगों को प्रभावित करती है। घाघरा नदी के बाढ़ पीड़ितों के लिए पहले से ही बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं।
बीमारियों से बचाव के उपाय बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में सर्पदंश, जल जनित और मच्छर जनित बीमारियां तेजी से फैलती हैं। इन बीमारियों से बचाव के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.