बीमारी से बचाव की दी गई जानकारी
गिरडीह, मार्च 11 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजीत सोरेन के नेतृत्व में मंगलवार को प्रखंड के जमखोखरो पंचायत के गोरटोली गांव में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित किसानों को ग्रामीण इलाकों में पशुओं में होनेवाले विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाव एवं उसकी रोकथाम के बारे मे जानकारी दी गई। पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजीत सोरेन ने उपस्थित पशुपालकों को उनके मवेशियों में होनेवाले आकस्मिक बीमारी से बचाने का उपाय बतलाया। साथ ही मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की जानकारी दी गयी। शिविर में उपस्थित पशुपालकों के बीच कृमि नाशक, दुग्ध वर्धक एवं शक्ति वर्धक दवाओं का वितरण किया गया। मौके पर देवरी की उप प्रमुख वीणा कुमारी समेत आसपास गांवों के कई पशुपालक किसान उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.