बांदा, मार्च 30 -- बांदा। बीमारी से पीड़ित युवती की रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में मौत हो गई। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के शुकलन टोला निवासी 23वर्षीय रीना देवी पत्नी पप्पू वर्मा कई दिनों से बीमार थीं। परिजनो ने इलाज के लिए उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के मामा बीरू निवासी बछेही गिरवां ने बताया कि रीना की शादी दो साल पहले हुई थी। उसके बच्चे नही थी। मौत की स्पष्ट वजह जाने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.