कानपुर, जुलाई 23 -- कानपुर, संवाददाता। काकादेव के शास्त्री नगर निवासी 27 वर्षीय नमन मिश्रा ने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। परिजन ने बताया कि नमन अपनी दादी के साथ रहते थे। वह बीते कई महीनों से टीबी की बीमारी से ग्रसित थे। काकादेव थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि युवक ने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...