कानपुर, दिसम्बर 19 -- कानपुर। कोहना में सैडलरी कारीगर ने बीमारी से परेशान होकर एसिड पीकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने जांच पड़ताल की। कोहना के मन्नीपुरवा निवासी 47 वर्षीय रमेश चंद्र सैडलरी के कारीगर थे। परिवार में पत्नी गीता और दो बेटे अविनाश और शुभम हैं। बड़े भाई तारा चंद्र ने बताया कि रमेश बीते डेढ़ साल से पेट की बीमारी से ग्रसित थे। काफी इलाज के बाद भी हालत में सुधार नहीं होने पर वह तनाव में थे। शुक्रवार को उन्होंने एसिड पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन हैलट अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। कोहना थाना प्रभारी ने बताया कि बीमारी के परेशान होकर सैडलरी कारीगर ने आत्महत्या की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...