बीमारी से परेशान व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दी
गाज़ियाबाद, अप्रैल 16 -- लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह अधेड़ ने बीमारी के चलते घर के बरामदे में पंखे में रस्सी की सहायता से फंदा लगा लिया। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की गुलाब वाटिका कॉलोनी में रहने वाले 58 वर्षीय संतराम मालवाहक वाहन चलाते थे। उन्होंने गुरुवार सुबह सात बजे घर के भूतल पर बरामदे में लगे पंखे में रस्सी की सहायता से फंदा लगा लिया। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना परिजन और पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों की सहायता से अधेड़ को फंदे से उतारकर और संयुक्त अस्पताल लेकर पहुंची। जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि व्यक्ति की जेब से सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में अधेड़ ने शुगर की बीमारी से परेशान होकर फंदा लगाकर जीवन ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.