बीमारी से परेशान व्यक्ति ने पेड़ से फंदा लगाकर की आत्महत्या
बिजनौर, जून 24 -- बीमारी से परेशान चल रहे एक व्यक्ति ने जंगल में पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। मृतक मंगलवार की शाम से घर से लापता हो गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।बुधवार को ग्राम रघुनाथपुर स्थित नहर के पास खेत में खड़े पेड़ पर एक व्यक्ति का शव लटका हुआ मिला। मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई। जिसकी पहचान ग्राम बेगराजपुर निवासी कलवा पुत्र रिंडका सिंह 53 वर्ष के रूप में हुई। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह मंगलवार की शाम से लापता था। परिजन उसकी काफी तलाश कर रहे थे। ग्रामीणों ने बताया मृतक टीवी (तपेदिक) की बीमारी से जूझ रहा था। यह भी संभावना जताई जा रही है कि उसी के चलते कलवा द्वारा आत्महत्या की गई है। पुलिस क्षेत्राधिकार अंजनी कुमार ने भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.