इटावा औरैया, अगस्त 7 -- उदी। बीमारी से जूझ रहे एक वृद्ध ने यमुना नदी में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से वृद्ध को बचा लिया। वृद्ध ने बताया कि उसके बेटे अलग रहते हैं, वह बीमारी और अकेलेपन से परेशान रहता है। थानाध्यक्ष कृपाल सिंह ने बताया कि पूछताछ करने पर बुजुर्ग ने अपना नाम मेवाराम पुत्र मटोले निवासी छोटी गाती, थाना बढ़पुरा बताया। उन्होंने बताया कि वह सांस और चर्म रोग से पीड़ित हैं तथा लंबे समय से बीमारी और अकेलेपन से परेशान हैं। उनके दोनों बेटे अर्जुन और भीम सिंह अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहकर गोलगप्पे का ठेला लगाते हैं, जबकि वह गांव में अकेले रहते हैं। पुलिस ने बुजुर्ग के परिजनों को मौके पर बुलाकर उन्हें समझाया, काउंसलिंग कराई और इलाज कराने की सलाह देते हुए उनके सुपुर्द कर दिया। जान की परवाह किए बिना...