कानपुर, मार्च 17 -- कानपुर, संवाददाता। हनुमंत विहार में राजस्व विभाग के रिटायर कर्मचारी ने बीमारी से परेशान होकर फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। खाड़ेपुर निवासी 66 वर्षीय योगेंद्र कुमार पांडेय राजस्व विभाग से रिटायर थे। परिवार में पत्नी कल्पना, दो बेटे सत्यम व सिद्धार्थ हैं। परिजन ने बताया कि उन्हें बीपी, शुगर, दिल की बीमारी समेत अन्य बीमारियां थीं। काफी समय से इलाज होने के बावजूद उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं हो रहा था। जिसकी वजह से वह मानसिक तनाव में चल रहे थे। मंगलवार सुबह उनका शव फंदे से लटकता हुआ मिला। थाना प्रभारी ने बताया कि वृद्ध ने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या की है।निर्माणाधीन मकान में मजदूर ने की आत्महत्याकानपुर। रावतपुर गुप्ता कॉलोनी निवासी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.