प्रयागराज, अप्रैल 25 -- फाफामऊ थाना क्षेत्र के शांतिपुरम की रहने वाली एक युवती ने बीमारी से आजिज आकर शुक्रवार की देर रात कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। शनिवार को भोर में घरवालों को जब जानकारी हुई तो चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौकामुआयना किया। बताया गया कि पशियान टोला सेक्टर ए शांतिपुरम की रहने वाले 19 वर्षीय आरती कुशवाहा पुत्री शिवकरन दो साल से गंभीर बीमारी से पीड़ित थी। शुक्रवार देर रात कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर लटक गई। भोर में उसकी मां विद्या देवी ने फांसी पर लटका देखा। यह भी पढ़ें- कंप्यूटर कोर्स में असफलता से आहत छात्रा ने फांसी लगाकर जान दी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.