कानपुर, मार्च 23 -- कानपुर देहात,संवाददाता। सिकंदरा थाना क्षेत्र के बुधौली गांव के रहने वाले एक युवक ने बीमारी से परेशान होकर रविवार रात में घर में फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।बुधौली गांव का रहने वाला दीपक कैंसर की बीमारी से परेशान था। इससे वह डिप्रेशन में रह रहा था। रविवार रात में उसने घर के अंदर कमरे में छत की धन्नी में फांसी लगा ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। पति की मौत से उसकी पत्नी ललिता देवी बदहवास हो गई। जबकि भाई सुलीत कुमार व लालाप्रसाद बिलखने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन के साथ परिजनों से पूछताछ की। फोरेंसिक टीम के साक्ष्य संकलन करने...