मैनपुरी, मई 7 -- थाना क्षेत्र के ग्राम अनूपपुर डिल्हा में बीमारी से परेशान होकर युवक ने घर के कमरे में बिजली केबल से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक दो वर्ष से बीमार चल रहा था। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। ग्राम अनूपपुर डिल्हा निवासी 38 वर्षीय अजय पाल पुत्र रविंद्र सिंह दो वर्ष से बीमार चल रहा था। वह लगातार कमजोर होता चला जा रहा था। परिजनों द्वारा उसका उपचार सैफई मेडिकल कॉलेज में कराया गया। इन दिनों उसका उपचार प्राइवेट चिकित्सक के यहां चल रहा था। बुधवार की रात 8:30 बजे अजय पाल ने अपने ही घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर पहुंची कुर्रा पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.