बीमारी से परेशान युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान
इटावा औरैया, मई 9 -- इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में शनिवार को बीमारी और आर्थिक तंगी से परेशान एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।युवक लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहा था और इलाज के खर्च को लेकर मानसिक तनाव में रहता था। उसकी तीन वर्षीय मासूम बेटी की जिम्मेदारी भी उसे लगातार परेशान कर रही थी। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के मेहरा फाटक के पास नेशनल हाईवे पुल के नीचे शनिवार सुबह दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर एक युवक के ट्रेन से कटने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की तलाशी ली तो उसकी जेब से एक कागज मिला, जिस पर कुछ मोबाइल नंबर लिखे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.