बागपत, मार्च 31 -- बड़ौत। लुहारी गांव में रविवार रात एक युवक ने बीमारी से तंग आकर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसका शव गांव के बाहर आम के बाग में पड़ा मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। लुहारी गांव के रहने वाले राममेहर सिंह का 20 वर्षीय बेटा आकाश काफी समय से बीमार चल रहा था। परिजनों के अनुसार उसकी बीमारी पर करीब 50 लाख रुपये खर्च हो चुका थे, लेकिन हालत में सुधार नहीं हो रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि बीमारी के चलते आकाश मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। आकाश रविवार दोपहर घर से बाइक लेकर चला गया और शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की। रविवार देर शाम उसका गोली लगा शव गांव के बाहर सीताराम के आम के बाग में पड़ा मिला। शव के पास एक तमंचा और उसकी बाइक पर पड़ी थी। सूचना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.